
BIHAR:- दरभंगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 48.6 लीटर शराब जब्त, 3 गिरफ्तार
दरभंगा- 26 अक्टूबर। दरभंगा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 48.6 लीटर शराब बरामद की गई है। बिरौल में शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 12.6 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में लालपुर गांव निवासी प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बिरौल थाना क्षेत्र के बाल्मीकि नगर में की गई कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल के साथ 36 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जीरत गांव निवासी दिनेश कुमार तथा बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार निवासी राज कसेरा को गिरफ्तार किया है।
दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



