BIHAR:- नवनिर्वाचित एमएलसी वंशीधर बृजवासी और राहुल राज भाजपा में शामिल
पटना- 31 अक्टूबर। बिहार की राजनीति में शनिवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जब तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद वंशीधर बृजवासी एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद राहुल राज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। दोनों विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने को बिहार की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में इसका राजनीतिक महत्व देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि वंशीधर बृजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल की है, जबकि राहुल राज सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद बने हैं। दोनों नेताओं की जीत के बाद भाजपा में शामिल होने का घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।



