
BIHAR:- मदरसा शिक्षकों का जल्द होगा वेतन भुगतान, पूर्व CM नीतीश कुमार ने दिया आश्वास
पटना- 16 अगस्त। बिहार के मदरसा शिक्षकों के बकाये वेतन भुगतान को लेकर मदरसा शिक्षकों के संध ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। तथा पूर्व मुख्यमंत्री को मदरसा शिक्षकों के समस्याओं से संबंधित एक ज्ञांपन सौंपा।
जिसमें शिक्षकों को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण मदरसा शिक्षकों के सामने भुखमरी और आर्थिक तंगी आ गयी है।
पूर्व आश्वासन का स्मरण: मदरसा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने याद दिलाया कि सितंबर 2025 में गर्दनीबाग में समान सुविधाओं के लिए दिए गए धरने को जल्द समाधान के आश्वासन पर समाप्त कराया गया था, परंतु अब तक समस्या बनी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ललन सर्राफ को निर्देश दिया कि वे विजय कुमार चौधरी से बात कर मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान और समस्या का त्वरित समाधान करवाएं।



