बिहार

BIHAR:- पटना में नीट पेपर लीक के विरोध में आइसा का लोकभवन मार्च, पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

पटना- 22 जुलाई। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को राजधानी पटना में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने लोकभवन मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

लोकभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की थी। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने और आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया तथा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।

आइसा कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध जताया। उनका कहना था कि छात्रों की मांगों को बल प्रयोग से दबाने के बजाय सरकार को पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। आइसा नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!