क्राइम

BIHAR:- मोबाइल के लिए नाबालिग दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर की हत्या

बगहा- 13 मई। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर के नरईपुर मुहल्ला में एक नाबालिग लड़के ने मोबाइल लेने के लिए अपने मित्र का गला काट दिया है। उपचार के दौरान नाबालिग मित्र की मौत भी हो गयी है। घटना गुरुवार की देर रात की है।

मुहल्ला वासियों ने शुक्रवार को बताया कि हबीब अंसारी का 14 वर्षीय बेटा साहिल अंसारी की यारी बगल के 15 वर्षीय किशोर से थी। साहिल का यार साधु यादव पिता बासू यादव गुरुवार के करीब सात बजे घर पर आया और साहिल को मोबाइल बिकवाने के नाम पर साथ में घर से ले गया और घर से एक किलोमीटर दूर गंड़क नदी के किनारे ले जाकर धोखे से गला रेत दिया और मरा समझकर वहां से छोड़कर भाग चला। परन्तु घटना के बाद साहिल दौड़ता हुआ अपने घर आ पहुंचा।

परिजन उसकी हालत देख इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।साहिल कलम से अपने हाथ और बेड पर हत्यारे दोस्त का नाम साधु यादव पिता बासु यादव और घटनास्थल के बारे में लिखकर बताया।साहिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहां भी उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने आगे के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू यादव ने नाबालिग आरोपी साधु यादव को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button