बिहार

BIHAR:- ग्राम कचहरी सचिव की कार्य अवधि का होगा विस्तार: सम्राट चौधरी

पटना- 14 मई । बिहार पंचायत आम चुनाव जिन ग्राम कचहरी में सचिव का पद रिक्त हैं उन ग्राम कचहरी के सचिव का नियोजन बिहार ग्राम कचहरी सचिव नियोजन, सेवा शर्त एवं कर्तव्य नियमावली, 2014 के प्रावधानों के अनुरूप होगा। यह जानकारी आज बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

मंत्री ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव की कार्य अवधि का विस्तार होगा। ग्रामीण स्वराज्य और विकास के लिए पंचायत कचहरी सचिव की अहम भूमिका होती हैं। राज्य सरकार के इस फैसले से ग्राम कचहरी को सशक्त करने में बड़ा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम कचहरी में पूर्णकालिक रूप से संविदा पर नियोजित ग्राम कचहरी सचिव कार्यरत है वैसे ग्राम कचहरी सचिव की कार्यवधि का विस्तार नया नियोजन होने तक कर दिया गया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी पंचायत क्षेत्र के नगरपालिका में सम्मिलित कर लिए जाने के फलस्वरूप जिन ग्राम कचहरियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है वैसी ग्राम कचहरी में कार्यरत सचिवों की कार्यावधि समाप्त समझी जाएगी। वैसे व्यक्तियों को नये नियोजन के समय पूर्व कार्यानुभव के आधार पर दिए जाने वाले वेटेज का लाभ अवश्य प्राप्त हो सकेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button