[the_ad id='16714']

BIHAR:- सासाराम रामनवमी हिंसा मामले में पूर्व BJP विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

पटना- 29 अप्रैल। बिहार के सासाराम में रामनवमी हिंसा मामले में पुलिस ने शनिवार को पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसपी विनीत कुमार ने दी।

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज मोहल्ला स्थित आवास से आज सुबह पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के खिलाफ सासाराम व्यवहार न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। सासाराम दंगा मामले में अबतक 65 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 नामजद आरोपितों के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया गया है। 38 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!