[the_ad id='16714']

BIHAR:- राजद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे अब्दुल बारी सिद्दिकी

पटना- 18 नवम्बर। राष्ट्रीय जनता दल के नए प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी होंगे। राजद में इसकी आम सहमति बन गई है। वे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की जगह लेंगे।

राजद के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की पार्टी से नाराजगी के बाद उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। सिद्दीकी दो बार दिल्ली जाकर लालू से मुलाकात कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 24 नवम्बर से पहले उनके नाम का अधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

पिछले दिनों जगदानंद सिंह जब दिल्ली गए थे तो वहां लालू यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि अब वे इस जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन अब जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। लालू यादव ने भी बिना देरी किए नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!