ताज़ा ख़बरें

BIHAR:-चंपारण रेंज के DIG की पत्नी समेत सात लोग मिले कोरोना संक्रमित

बेतिया-04 जनवरी। जिले में कोरोना के मरीजों को संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। दो दिन में ही 11 लोग संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को आयी रिपोर्ट में चंपारण रेंज के डीआईजी की पत्नी,जीएमसीएच की दो महिला चिकित्सक,नगर के कमलनाथ नगर व तीन लालटेन चौक के एक एक लोग,नरकटियागंज के एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं ।

सिविल सर्जन डॉक्टर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की जांच कराने का निर्देश दिया गया था । जांच के दौरान चिकित्सक व कर्मी संक्रमित मिले हैं। एक पुरुष नर्स पूर्व में संक्रमित हुए थे । उसके बाद जांच के दौरान मंगलवार को तीन स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं ।

सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व से जिले में 6 संक्रमित की पुष्टि हो चुकी है । जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है । वही जीएमसीएच में मिले संक्रमितों को भी होम आइसोलेशन में जाने का निर्देश दिया गया है । उनके सैम्पल को लेकर जीनोम सिक्वेनसी के लिए डब्ल्यूएचओ के माध्यम से एनसीडीसी दिल्ली भेजा जा रहा है । जिससे ओमिक्रोन का पता लग सके।जिले की जनता कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है ।जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक महकमा जगह-जगह मास्क की चेकिंग कर रहा हैं । बगैर मास्क के घूमने वाले लोगो से जुर्माना वसूला जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है । लोगो को भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए । उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जिले में वैक्सीनेशन व जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है । प्रतिदिन लगभग पांच हज़ार लोगो की जांच की जा रही हैं । जिससे संक्रमितों की पहचान हो सके । वैक्सीनेशन के द्वारा लोगों को सुरक्षित किया जा रहा है । जिले के सभी प्रखंडों में 15 साल से लेकर 18 साल तक के युवाओं को वैक्सीन दी जा रही हैं ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button