
रक्सौल में ECREU का ब्लैक डे, NPS/UPS के विरोध में प्रदर्शन, 25 सितंबर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
रक्सौल, 01 सितंबर। स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) द्वारा NPS/UPS के विरोध में ब्लैक डे (काला दिवस) मनाया गया। NMOPS द्वारा तय कार्यक्रम के समर्थन में पूरे पूर्व मध्य रेलवे जोन में आज काला दिवस मनाया गया। ECREU के केंद्रीय (जोनल) संयुक्त महासचिव सह इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय सह-महासचिव रत्नेश वर्मा के नेतृत्व में रेलवे के सभी विभागों में जाकर रेलकर्मियों को NPS/UPS के विरोध में ब्लैक बैच लगाकर विरोध दर्ज कराया गया।
इस दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, नए लेबर कोड और निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रत्नेश वर्मा ने कहा कि NPS/UPS कर्मचारी हित में नहीं है। केवल OPS ही मंजूर है। पूरे देश में सभी के लिए एक समान पेंशन व्यवस्था OPS लागू होनी चाहिए, चाहे वह कर्मचारी हो, मंत्री, सांसद या विधायक।
उन्होंने कहा कि सरकार पहले NPS लाई, अब UPS ला दिया गया है, OPS की चर्चा तक नहीं हो रही है। पेंशन, वेतन बढ़ोतरी, भत्ता, बोनस मांगने की चीज नहीं, यह अधिकार है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में NMOPS के विजय बंधु जी के नेतृत्व में होने वाली विशाल रैली में रेलकर्मी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। ECREU द्वारा लेबर कोड वापसी, पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण बंद करने के लिए निर्णायक आंदोलन का आह्वान किया गया है।कार्यक्रम में रत्नेश वर्मा, रामानंद कुमार, जैकी कुमार, अंगद राम, रफीक आलम, सुरेश यादव, सोनू कुमार, अजीत कुमार, सित्तू कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार सहित सभी विभागों के कर्मियों शामिल हुए।
ECREU की प्रमुख 11 मांगें—
1.चारों पूंजीवाद परस्त लेबर कोड निरस्त हो।
2 NPS/UPS समाप्त कर OPS लागू हो।
3.प्रतिवर्ष 2% पोस्ट सरेंडर के आदेश पर रोक लगे।
4.सभी रिक्तियों को भर्ती/प्रमोशन से भरा जाए, आउटसोर्सिंग बंद हो।
5.समान काम समान वेतन लागू हो।
6.8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.5 गुना हो।
7.PLB बोनस का भुगतान 7वें वेतन आयोग के आधार पर हो
8.सभी विभागों में 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू हो।
9 DA एरियर (18 माह) का भुगतान हो, LARSGESS पुनः लागू हो।
10.रनिंग स्टाफ का माइलेज, रिस्क भत्ता, बोना और सुविधाएं बहाल हो।
11.रक्सौल व सीतामढ़ी में रेलवे चिकित्सा केंद्र व स्टाफ रेस्ट रूम बनाया जाए।



