बॉलीवुड

फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म में जौहर के चित्रण को लेकर सवाल खड़े किए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने भंसाली को एक खुला खत लिखकर अपनी आपत्ति जाहिर की थी। बाद में ‘वीमेन लाइफ फ्रीडम’ कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने अपने खत को लेकर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म में जौहर को जिस तरह दिखाया गया, उससे उन्हें काफी असहज महसूस हुआ। उनका कहना था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि जैसे यौन हिंसा की शिकार महिला के लिए अपनी जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।

स्वरा ने कहा था कि फिल्म में करीब 800 महिलाओं को जौहर करते हुए देखकर उनके मन में कई सवाल उठे। उन्होंने कहा, ‘भगवान न करे कि मैं रेप पीड़िता होती।’ अभिनेत्री ने सवाल किया था कि अगर कोई महिला अपनी जिंदगी खत्म करने के बजाय आगे जीने का फैसला करे तो क्या उसे कायर समझा जाएगा? उन्होंने कहा था कि ऐसे समय में, जब समाज में बलात्कार एक गंभीर समस्या है, यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि रेप किसी महिला की जिंदगी का अंत है। स्वरा ने फिल्म के एक दृश्य का जिक्र करते हुए कहा था कि उसे देखकर वह दर्शकों के सामने ही ‘छी-छी’ कहने लगी थीं।

अभिनेत्री ने जिस दृश्य पर आपत्ति जताई थी, उसमें एक गर्भवती महिला के पेट का क्लोज-अप दिखाया गया था। स्वरा का सवाल था कि अगर उस भ्रूण के लड़की होने की संभावना है तो क्या संभावित यौन हिंसा के डर से उसके जन्म को ही गलत मान लिया जाए? स्वरा के ये बयान उस समय भी विवादों में रहे थे और अब उनका पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ लोग उनके बयान को भारतीय परंपराओं के अपमान से जोड़कर आलोचना कर रहे हैं, जबकि स्वरा के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने फिल्म के जरिए महिलाओं की जिंदगी और यौन हिंसा को लेकर उठने वाले सामाजिक सवालों पर अपनी राय रखी थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!