
MADHUBANI:- धनौजा में कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे DM, सुनीं जनता की समस्याएं; 115 में 71 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
मधुबनी- 01 सितंबर। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जिला प्रशासन अब दफ्तर से निकलकर गांव-गांव पहुंच रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को फुलपरास प्रखंड के धनौजा पंचायत सरकार भवन में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
शिविर में जिलाधिकारी आनंद शर्मा और वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार स्वयं पहुंचे। डीएम कुर्सी से उतरकर आम लोगों के बीच जमीन पर बैठे और एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार धनौजा शिविर: 31 अगस्त तक के 5 आवेदन पहले ही निष्पादित। 1 सितंबर को 45 नए आवेदन आए, जिनमें 30 का मौके पर निष्पादन। कालापट्टी शिविर: 31 अगस्त तक 12 में 10 आवेदन निष्पादित। 1 सितंबर को 70 आवेदन आए, जिनमें 41 का मौके पर निष्पादन। कुल दोनों शिविरों में 1 सितंबर को 115 आवेदन प्राप्त, 71 का ऑन-स्पॉट समाधान। शेष के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन तभी प्रभावी है जब जनता को अपनी बात कहने के लिए सहज मंच मिले। सहयोग शिविर उसी दिशा में पहल है।
एसएसपी योगेंद्र कुमार ने भी लोगों से संवाद कर संबंधित मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम फुलपरास, सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी कुमार दीपक सहित सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।



