
संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए 80 करोड़ रूपये की स्वीकृत, 70 करोड़ रूपये जारी
पटना- 01 सितंबर। बिहार सरकार, शिक्षा विभाग ने राज्य के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। पत्रांक 10 / व-11 / 2022 (अंश) 99 दिनांक 01/09/2026 को जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में वेतन और बकाया भुगतान के लिए 80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। तत्काल 70 करोड़ रुपये विमुक्त (जारी) की गई है। राशि की निकासी बजट शीर्ष – 2202 – सामान्य शिक्षा, 103 – संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत की जाएगी।
जिलावार आवंटन में सबसे ज्यादा:
— मधुबनी – 8,50,00,000
— दरभंगा – 4,74,80,000
— रोहतास – 4,32,00,000
— सुपौल – 4,00,00,000
— बेगूसराय – 3,84,00,000
— भोजपुर – 3,80,00,000
पटना जिले को 2,51,00,000 रुपये आवंटित हुए हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि भुगतान सीधे कर्मियों के बैंक खाते में किया जाए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) इसे सुनिश्चित करेंगे। राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र 18 माह के अंदर महालेखाकार को भेजना अनिवार्य होगा।



