बिहार

BIHAR:- आशिक को मोहब्बत की सजा मिली मौत, नालंदा में प्रेमी की हत्या कर शव के 6 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंका

नालंदा- 20 नवम्बर। बिहार के नालंदा में शादीशुदा एक प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर पुराने आशिक की न केवल बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि उसके शव के छह टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के दोनों हाथों को पुलिस ने बरामद किया।

जांच के बाद दोनों पैर भी बरामद हुए। अब युवक के गर्दन और शरीर के कुछ अन्य हिस्से को भी बरामद कर लिया गया गया है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने रविवार को बताया कि दम्पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रेमी विकास के शव के छह टुकड़ों को जिन्हें हत्या के बाद अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था बरामद कर लिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि बरामद शव विकास कुमार चौधरी का है। विकास कुमार चौधरी की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। उनका एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चलने की बात कही जा रही है। विकास 16 नवम्बर की शाम से लापता था। 17 तारीख की शाम को नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव में एक बोरे को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बोरी खोला तो बोरी में बंद दो हाथ बरामद हुए। खोजबीन में दो पैर भी बरामद हुआ। पुलिस ने आज विकास के शरीर के अन्य टुकड़ों को भी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। विकास प्रेमिका के मायके के पास ही किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ। इसी बीच दोनों की शादी भी हो गई। विकास का एक पुत्र भी है जबकि महिला के भी दो बच्चे हैं। फिर भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग जारी था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button