
मधुबनी में 61 बटुकों का एक साथ हुआ यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार, परिणय सूत्र में बंध 1 जोड़े
मधुबनी- 19 जून। ब्रह्मर्षि विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहर के गंगासागर निधि चौक स्थित 8वां सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार एवं वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 61 बटुकों (बरुआ) का मड़वा, मटकोड, सत्यनारायण कथा और यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार संपन्न कराया गया। इसमें मधुबनी के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर से भी लोगों ने अपने बच्चे के साथ उपनयन के लिए पहुंचे हैं। वहीं, 1 जोड़े का विवाह सम्पन्न कराया गया।
संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव अरुण चौधरी सहसचिव साजन सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम नंदन तिवारी उप कोषाध्यक्ष धनेश्वर झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, समरसता बढ़ती है। समय और धन की बचत होती है। संस्थान द्वारा इन आयोजन में वस्त्र, भोजन, पूजन सामग्री की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए महीनों पूर्व से बच्चों का पंजीकरण कराया जाता हैं।सामूहिक आयोजन से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए या बड़ा लाभदायक होता है। एक बच्चे का उपनयन कार्यक्रम में दो से तीन लाख रुपये तक खर्च आता है। बच्चों का उपनयन के अलावा पहली बार एक जोड़ी की विवाह की शुरुआत की गई है। अगले वर्षों से वर-कन्या की संख्या अधिक होगी।



