
MADHUBANI:- सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडल सम्मान समारोह को लेकर कलाकारों में उत्साह
मधुबनी- 19 जून। विश्व संगीत दिवस पर 21 जून को जन जागरण युवा समिति द्वारा संचालित जागरण संगीत कला महाविद्यालय के 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती पर सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडल सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गया है। कार्यक्रम को लेकर कलाकारों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए 50 कलाकार अभ्यास किए जा रहे हैं।
संस्था सचिव मंजरी मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक मनोज राम आजाद ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित मिथिला पेंटिंग कलाकार सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।कार्यक्रम उद्देश्य स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है। ताकि प्रतिभागी अपना प्रतिभा दिखा सके। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
डा. शिव नारायण मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता, चित्रकला प्रदर्शनी, शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय, मिमिक्री, नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। जागरण संगीत कला महाविद्यालय से डिग्री प्राप्त सरकारी विद्यालय में चयनित संगीत शिक्षक बने करीब 25 संगीत शिक्षक को ‘संगीत गुरु सम्मान’ पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था से जुड़े पुराने-नए नाट्य कलाकार को नाट्य कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को नाट्य साधक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



