बिहार

मुजफ्फरपुर से होगा ‘खेत बचाओ अभियान 2026’ का शुभारंभ, कृषि मंत्री विजय सिन्हा करेंगे शुरुआत

पटना, 25 अक्टूबर। खेतों के संरक्षण, किसानों की जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान 2026 सह कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ मुजफ्फरपुर से किया जाएगा।
इस अभियान का शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध बनेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में राज्यभर में वासंतिक (रबी) महाभियान 2026 के अंतर्गत ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ का आयोजन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती, समेकित कीट प्रबंधन, दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा, बीज वितरण, फसल विविधीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, फार्मर आईडी, डिजिटल एग्रीकल्चर, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण, उद्यानिकी फसलें तथा कृषि यंत्रीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से किसानों को एक ही स्थान पर कृषि की आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं, वित्तीय सहायता, विपणन सुविधाओं एवं नवाचारों की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेतों का संरक्षण कृषि विभाग, किसानों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। खेतों की उर्वरता बनाए रखना, मिट्टी एवं जल का संरक्षण करना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!