भारत

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में योगदान की सराहना की

नई दिल्ली- 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसीनो ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। तीनों संदेशों में भारत के साथ अपने-अपने देशों के संबंधों को मजबूत करने में मोदी की भूमिका का उल्लेख किया गया।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त है। भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मोदी के व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता।

पुतिन ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सार्थक, स्पष्ट और उत्पादक रही। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के हित में द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व ने भारत को विश्व शक्ति में बदल दिया है। नेतन्याहू ने भारत और इजराइल के बीच साझेदारी को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि दोनों देशों की मित्रता पहले से अधिक मजबूत है और इसे आगे नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसीनो ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अर्जेंटीना की सरकार और जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर विभिन्न देशों के नेताओं और राजनयिक प्रतिनिधियों की ओर से शुभकामनाएं मिली हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!