
सुपौल – 14 सितंबर। जिले के प्रतापगंज प्रखंड के सुखानगर से बड़ी खबर सामने आई है। घर में दबाकर रखा गया चोरी के सोने का खजाना पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली से सोना चुराकर अपने ससुराल सुपौल लाया था और जमीन में दबाकर छुपा दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने दिल्ली में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और करोड़ों रुपये के जेवरात लेकर फरार होकर अपने ससुराल की जमीन में दबा दिया था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर की घेराबंदी कर तलाशी ली तो जमीन के अंदर से सोने के जेवरात बरामद हुए। दीवार और फर्श खोदने की भी बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद सोने की कीमत का आकलन किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ में दिल्ली में हुई चोरी के अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।



