बॉलीवुड

नयनतारा फिर बनीं ‘मूकुथी अम्मन’, ‘महाशक्ति’ का दमदार टीजर जारी

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाशक्ति’ का टीजर जारी कर दिया गया है। सुंदर सी.के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा एक बार फिर लोकप्रिय किरदार ‘मूकुथी अम्मन’ के रूप में नजर आ रही हैं। वर्ष 2020 में रिलीज हुई ‘मूकुथी अम्मन’ में उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसकी वापसी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में भव्य दृश्य, बड़े पैमाने पर तैयार किए गए सेट और रहस्य से भरपूर माहौल दिखाई देता है।

‘महाशक्ति’ का निर्माण डॉ. ईश्वरी के.गणेश ने वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले अवनी मीडिया, आईवीवाई एंटरटेनमेंट और राउडी पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म में नयनतारा के अलावा रेगिना कैसांद्रा, योगी बाबू और ऊर्वशी समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर में नयनतारा का दमदार और पहले से अलग रूप देखने को मिला है। निर्देशक सुंदर सी. ने इस बार ‘मूकुथी अम्मन’ की दुनिया को बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की है।

फिल्म को नवंबर 2026 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उत्तर भारत में फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी एए फिल्म्स संभालेगी। नयनतारा के लोकप्रिय किरदार की वापसी और फिल्म के भव्य स्तर को देखते हुए ‘महाशक्ति’ को लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ हिंदी दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!