बिहार

मुख्यमंत्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 137 मामलों का हुआ निष्पादन

पटना – 08 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में शामिल होकर आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 137 आवेदक उपस्थित हुए और उनकी समस्याओं को सुना गया।

अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों को समय-सीमा तय कर संबंधित विभागों को भेजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आवेदकों की समस्याओं का समाधान पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जिनकी समस्याएं जटिल हैं और जिनका समाधान जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है, वे ही समाधान के लिए इस कार्यक्रम में पटना आएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर आमजनों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!