
MADHUBANI:- गंगासागर काली मंदिर परिसर में इंद्र पूजा के लिए सेवैत कार्यालय से मांगी अनुमति
मधुबनी- 07 सितंबर। मधुबनी के गंगासागर काली मंदिर परिसर स्थित 10 दिवसीय इंद्र पूजा के आयोजन के लिए पूर्व पार्षद कैलाश साह ने दरभंगा राज श्री 108 श्यामाजी मधुबनी सेवैत के कार्यालय को पत्र लिखकर पूजा आयोजन की अनुमति मांगी है।
कैलाश साह की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह इन्द्र पूजनोत्सव समिति के तत्वावधान में लगभग 20 वर्षों से इंद्र पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। हर वर्ष सेवैत के आदेश पर एक माह का बन्दोबस्त उनके नाम किया जाता रहा है। पत्र में प्रबंधक से आग्रह किया गया है कि उन्हें कार्यालय में राशि जमा कर पूजा-विधि शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाए। बता दें कि इस वर्ष 23 सितंबर से 03 अक्टूबर तक 10 दिवसीय इंद्र पूजा का आयोजन होगा।
इधर, गंगासागर काली मंदिर परिसर में केयरटेकर रामनरेश ठाकुर चंदन के देखरेख में पूजा की तैयारी चल रही है। देवराज इंद्र, इंद्राणी, शंकर-पार्वती और गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेला की तैयारी चल रही है।



