
बिहार
MADHUBANI: पति के हमले से पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार
मधुबनी- 07 सितंबर। जिले के फुलपरास थाना के कोनार गांव में रविवार रात पप्पू यादव के हमला से उसकी पत्नी की मौत हो जाने की सूचना है। पति-पत्नी में कहासुनी के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
बताया जाता है कि मृतका मिथिला हाट में काम कर जीवन-यापन करती थी। फुलपरास पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजद नेता ब्रह्मानंद यादव ने दुख प्रकट किया।



