
MADHUBANI:- बाबूबरही के बेला बकसियाही में दर्दनाक हादसा, कमला नदी से मिट्टी लाने गई महिला और बच्ची की धंसना में दबने से मौत
मधुबनी- 24 अक्टूबर। बाबूबरही प्रखंड के बेला बकसियाही पंचायत में कमला नदी किनारे बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी लाने गई एक महिला और एक बच्ची धंसना धंसने से मलबे में दब गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला घर की लिपाई-पुताई के लिए कमला नदी के किनारे से मिट्टी लेने गई थी, साथ में बच्ची भी थी। इसी दौरान नदी किनारे का ऊंचा धंसना अचानक भरभराकर गिर गया और दोनों उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और बाबूबरही CHC ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बेला बकसियाही गांव में मातम पसर गया है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और परिजनों का बयान आना अभी बाकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे मिट्टी कटाव वाले खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।



