
मैथिली के युवा कवियों के लिए सुनहरा अवसर, ‘शब्दांकुर 2027’ का आयोजन – प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये
मधुबनी- 24 अक्टूबर। मैथिली भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अष्टदल संस्था की ओर से ‘शब्दांकुर 2027’ युवा मैथिली कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपनी मातृभाषा मैथिली में मौलिक कविता लिखने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2,500 रुपये निर्धारित है। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है। प्रतियोगिता में 31 दिसंबर 2026 तक अधिकतम 35 वर्ष की आयु वाले रचनाकार भाग ले सकते हैं। कविता मैथिली भाषा में मौलिक और अप्रकाशित होनी चाहिए तथा उसमें कम-से-कम 30 शब्द होने चाहिए। जानकारी देते हुए माला झा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पाँच विषय निर्धारित किए गए हैं।
1. हमर माटि, हमर पहचान — अपनी मिट्टी, गांव, जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ाव।
2. हमर भाषा, हमर स्वर — मैथिली भाषा, अभिव्यक्ति और भाषाई अस्मिता।
3. प्रकृति आ जीवनक राग — प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के विविध रंग।
4. स्मृति, संबंध आ अपनापन — जीवन की यादें, पारिवारिक रिश्ते और आत्मीयता।
5. नव सपना, नव समाज — युवाओं के सपने, नई संभावनाएं और बेहतर समाज की कल्पना।
पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/HrqgVNivwM3SQbzs6
संपर्क: +91 98011 90124, +91 99303 01199 ashtadalfoundation@gmail.com | http://ashtadal.org



