बिहार

MADHUBANI शहर के स्टेशन चौक स्थित सरकारी जमीन खेसरा नं. 570 की अवैध तरीके मापी की कोशिश नाकाम

मधुबनी- 04 सितंबर। शहर के रेलवे स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर के निकट सरकारी जमीन खेसरा नं. 570 पर शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके मापी कार्य शुरू किया गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी जमीन की मापी का विरोध करने पर मापी करने वालों को लौटना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेसरा 570 सरकारी जमीन है। इस जमीन पर पिछले कई माह से जिले के एक कुख्यात अपराध कर्मी के गुर्गों द्वारा समय-समय पर कब्जा करने की कोशिश की जाती है। पिछले दो महा पूर्व रात के अंधेरे में दो-तीन दिन ट्रैक्टर से मिट्टी गिरने का कार्य शुरू किया गया था। लोगों ने बताया कि शहर के बीचो-बीच सरकारी जमीन पर कब्जा की कोशिश के प्रति जिला प्रशासन और रहिका अंचल प्रशासन उदासीन बना है। जिससे अपराधकर्मियों और उसके गुर्गों का मनोबल काफी बढ़ गया है।

लोगों ने कहा कि सरकारी जमीन कब्जा करने वाले अपराध कर्मियों को चिन्हित पर सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंचल प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाती है तो रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!