बिहार

मधुबनी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, डीएम बोले- मिलावट के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता

मधुबनी – 02 सितंबर। मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी में आज DTC-JICA योजना के अंतर्गत मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मिलावटी दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसलिए लोगों को जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता ही मिलावट के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है। गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों के उपयोग के साथ-साथ उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है।

डीएम ने यह भी कहा कि दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों एवं पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण पशुपालन और बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि किसानों की आय बढ़े और उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद मिल सके। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को सुधा एवं इसके विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाजार में मिल रहे मिलावटी दूध से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मिथिला चित्रकला संस्थान के चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, मिथिला दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा, प्रभारी पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी चन्दन कुमार, सहायक प्रबंधक मृणालिनी तिवारी, अमन कुमार, संतोष कुमार, जयप्रकाश यादव, सरोज कुमार, मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!