बिहार

MADHUBANI: जिलाधिकारी ने किया क्राफ्ट विलेज जितवारपुर का निरीक्षण, दिखेगी मिथिला पेंटिंग की झलक

मधुबनी, 29 अगस्त। मधुबनी के जितवारपुर (कलाग्राम) को अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जितवारपुर विलेज पहुंचकर चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM ने साफ कहा कि जितवारपुर सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि मिथिला की पहचान है। यहां आने वाले हर पर्यटक को प्रवेश मार्ग से ही क्राफ्ट विलेज की विशिष्ट पहचान और मिथिला कला की झलक दिखनी चाहिए। गांव की मुख्य सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने का आदेश दिया। बिना मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के पर्यटन संभव नहीं है। सड़क, दीवारें, प्रवेश द्वार सब कुछ मिथिला पेंटिंग और स्थानीय कला परंपरा के थीम पर विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि स्थानीय कलाकारों, विशेषकर पद्मश्री बौआ देवी जैसे वरिष्ठ कलाकारों के परिवार और दलित बस्ती तक के लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा करने के लिए है। जिलाधिकारी ने BSRDC Ltd., विद्युत विभाग सहित सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्राफ्ट विलेज का विकास दीर्घकालिक सोच के साथ हो, ताकि यह कला के संरक्षण, प्रदर्शन और विपणन का बड़ा केंद्र बन सके। मौके पर BSRDC के DGM मुकेश कुमार, मैनेजर टेक पवन कुमार, राजनगर BDO और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!