विश्व

NEPAL:- रोल्पा जिले में भूस्खलन, 10 की मौत, 3 लोग लापता

काठमांडू- 14 अगस्त। नेपाल के रोल्पा जिले के थबाड़ गाउंपालिका, उवा कोटलबार में हुए भूस्खलन में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इनमें से पांच शव घटनास्थल पर बरामद किए गए। पांच अन्य शव बाढ़ के तेज बहाव के कारण प्युठान पहुंचे। मृतकों में 5 साल के बच्चे से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

कोटलबार गांव के ऊपरी हिस्से में भारी भूस्खलन हुआ है। इसके मलबे के चपेट में आने से गांव के 11 घर दब गए। बताया गया है कि बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। तीन लोग अभी भी लापता बताए गए हैं। उनकी तलाश जारी है। मलबे की चपेट में आने से 22 वर्षीय हिमाल पुन मगर और 25 वर्षीय संजय घर्ती घायल हो गए। । उन्होंने ही रात में पुलिस के आपातकालीन नंबर 100 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। दोनों का बुटवल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल से 18 वर्षीय शांति पुन मगर, 60 वर्षीय कमलबहादुर पुन मगर, 80 वर्षीय मनरखी पुन मगर, 75 वर्षीय डलबहादुर पुन मगर और 85 वर्षीय हस्तकला रोका मगर के शव बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक कृष्ण श्रेष्ठ के अनुसार, रोल्पा की लुंग्री नदी और प्युठान की माडी नदी के विभिन्न स्थानों से भी पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

प्युठान में मिले शवों की पहचान 38 वर्षीय जुन कुमारी पुन मगर, 5 वर्षीय अशोक पुन मगर, 80 वर्षीय बलबहादुर पुन मगर, 66 वर्षीय मनी पुन मगर और 34 वर्षीय महेंद्र घर्ती के रूप में हुई है। पुलिस निरीक्षक श्रेष्ठ ने बताया कि 9 घर, एक दुकान, दो गोठ और एक चर्च पूरी तरह मलबे में दब गए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!