
MADHUBANI:- अवैध देशी कट्टा के साथ दो युवक को लिया गया हिरासत में
मधुबनी- 01 अगस्त। जिले के नरहिया थाना द्वारा रात्रि गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-चतरापट्टी में बाईक गैरेज के पास दो लड़का जो किसी आपराधिक घटना कारित करने के उद्देश्य से हथियार के साथ बैठा हुआ है। प्राप्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू नरहिया पुलिस टीम उक्त स्थल के पास पहुँची, तो पुलिस वाहन को देखते हीं दोनों लड़का भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये लड़को से नाम/पता पूछने पर उसने अपना नाम 01. राजन कुमार, पे०-सुरेंद्र यादव, 02. रुपेश कुमार, पे०-विनोद कामत दोनों सा०-ननपट्टी, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी बताया। भागने का कारण पूछने पर उनलोगो के द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। शक के आधार पर उनके शरीर का विधिवत तलाशी के क्रम में राजन कुमार के पहने फुलपैंट के दाहिने तरफ कमर में खोंसा हुआ एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। उक्त हथियार का वैध कागजात की मांग करने पर उनलोगों द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। विशेष पुछ-ताछ के क्रम में उनलोगों द्वारा बताया गया कि यह देशी कट्टा आदित्य कुमार, पे०-नन्दा उर्फ नन्दू यादव, सा०-ननपट्टी, थाना-फुलपरास का हैं, जो हमलोगों का साथी है। दोनों अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम तीनों मिलकर राह आते राहगीरों को इसी कट्टा का भय दिखाकर एवं लोगों को डरा धमकाकर रूपया,सामान की छिनतई का कार्य करते हैं। पुलिस द्वारा बरामद प्रदर्श का जप्ती सूची तैयार कर विधिवत जप्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
इस घटना के संदर्भ में नरहिया थाना कांड सं0-77/26 दिनांक-01.08.2026 को सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



