विश्व

NEPAL:- दो समुदाय में झड़प के बाद सिरहा,माडर, जनकपुर व गोलबाजार के चार जिलें में कर्फ्यू लागू

जनकपुर- 30 जुलाई। नेपाल के सुनसरी जिले में दो समुदायों के बीच भड़की सांप्रदायिक झड़प की आग सीमावर्ती भारतीय बॉर्डर से सटे नेपाल के सिरहा, माडर,जनकपुर,गोलबाजार सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। इस घटना को लेकर सिरहा के जिलाधिकारी सुरेंद्र पौडेल ने सिरहा जिला में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है।

गुरुवार को सिरहा,माडर, जनकपुर,गोलबाजार में सुनसरी घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठन टायर जलाकर जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। प्रदर्शन को देखते हुए बाजरे बंद रही इमरजेंसी सेवा को छोड़कर लगभग जनकपुर सिरहा, माडर, गोलबाजार बाजार सहित अन्य इलाकों में प्रदर्शन को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी ठप हो गया। इस घटना की आग लगातार बढ़ते देख प्रशासन के द्वारा जगह-जगह सुरक्षा बल एवं नेपाली पुलिस को तैनात किया जा रहा है।

घटना बीते रविवार देर रात सुनसरी के देवगंज ग्राम पंचायत के कप्तानगंज इलाके में शुरू हुई। यहां दो समुदायों के लोग अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। एक तरफ ‘बोलबम’ तीर्थयात्रा का जुलूस निकाला जा रहा था, जो सोमवार को सप्तकोशी नदी की ओर जाने वाला था। इस जुलूस में डीजे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा था। दूसरी ओर दूसरे समुदाय के लोग अपने धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। विवाद मुख्य रूप से लाउडस्पीकर के तेज आवाज वाले इस्तेमाल,धार्मिक झंडे लगाने को लेकर शुरू हुआ। एक समूह ने नॉइज पॉल्यूशन का हवाला देते हुए तेज संगीत पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों समूहों के बीच पथराव और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर नियंत्रण के दौरान एक युवक की मौत होने से यह मामला अन्य जिला मे आग की तरफ फैलता जा रहा है।

नेपाल की घटना का असर सीमावर्ती बाजारों पर देखा जा रहा है। नेपाली ग्राहकों के भारतीय बाजार न आने से बाजारों में सन्नाटा सहित व्यापार का नुकसान हो रहा है।
वही इस संबंध में भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरिनारायण जाट ने बताया की नेपाल की हर घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। सशस्त्र बल के जवान के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!