
MADHUBANI:- कपिलेश्वर स्थान मंदिर धर्मशाला न्यास का पुर्नगठन बाद हो इन्वेंट्री कार्य, न्यास में राज दरभंगा को करें शामिल
मधुबनी– 28 जुलाई। रहिका प्रखंड के कपिलेश्वर स्थान मंदिर, धर्मशाला, दानपात्र और चल-अचल संपत्तियों का इन्वेंट्री कार्य में असहयोग करने वाले पंडा समाज का मामना है कि कपिलेश्वर स्थान मंदिर, धर्मशाला न्यास का पुर्नगठन किया जाना जरुरी हो गया है। पंडाओं का कहना है कि न्यास में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री कार्य का विरोध के कारणों को चिन्हित कर उसे दूर किए जाने से गतिरोध समाप्त हो सकता है। लगातार तीसरी बार इन्वेंट्री कार्य नहीं होना न्यास के कार्यकलापों की समीक्षा किया जाना जरुरी हो गया है। न्यास में महाराज कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास, दरभंगा के सदस्य को भी शामिल किया जाना चाहिए।
पंडाओं ने पिछले दिनों रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इन्वेंट्री कार्य को लेकर रहिका थाना में एक आवेदन दिए जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि कपिलेश्वर स्थान मंदिर सहित चल-अचल संपत्तियों का इन्वेंट्री कार्य से पहले न्यास द्वारा चल-अचल संपत्ति की सूची सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इसके बाद इन्वेंट्री कार्य किया जाना चाहिए। पंडाओं ने बताया कि न्यास के पूर्व अध्यक्ष का मामला उच्च न्यायालय, पटना में लंबित है। मामले में निर्णय आने तक इन्वेंट्री कार्य पर रोक लगाना चाहिए।



