
MADHUBANI: नगर निगम के वार्ड 15 के 100 घरों को नहीं मिल रहा पानी, संवेदक को ब्लैक लिस्टेड की चेतावनी
मधुबनी- 22 जुलाई। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के कीर्तन भवन रोड, स्टेशन मुहल्ला व आसपास के 100 से अधिक घरों तक करीब एक साल से नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्टेशन चौक निवासी अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता सहित मुहल्ला के अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से 2-5-2026 को नगर आयुक्त को आवेदन दिया था। आवेदन में घरों तक पाइपलाइन के जरिए समुचित रुप से पानी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की गई थी। आवेदन के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों द्वारा फिर से 12-5-2026 को नगर आयुक्त को आवेदन दिया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सका। जिससे अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता व वीरेंद्र कुमार द्वारा राज्य लोक शिकायत निवारण पटना को ऑनलाइन आवेदन देकर शिकायत की गई। जिसपर जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय मधुबनी द्वारा पहल करते हुए नगर निगम को नोटिस किया गया। नोटिस बाद नगर निगम के जेई जितेंद्र कुमार द्वारा वार्ड में जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
जेई द्वारा निरीक्षण बाद संवेदक से स्पष्टीकरण मांगी गई। संवेदक वार्ड में पहुंचकर करीब आधा दर्जन घरों तक पाइपलाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन इसके दूसरे दिन ही जलापूर्ति ठप हो गया। वार्ड के वीरेंद्र कुमार, रामप्रताप साह, गणेश साह, बबीता देवी, मुन्नी देवी, संजीव कुमार साह, रामू साह, लक्ष्मण साह, पवन कुमार साह, नवीन कुमार साह, विनीता देवी, धीरज कुमार सिंह गुड्डू कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य ने बताया कि वार्ड में घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध जल की आपूर्ति सपना बनकर रह गया। लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद नाममात्र पानी की आपूर्ति के समय नल से दूषित पानी निकलता है। जिसे पीने से बीमारी फैल.सकता है। लोगों ने बताया कि वार्ड में जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ी संख्या में लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रहा है।
इधर, जेई ने बताया कि संवेदक को जलापूर्ति में आ रही समस्या को दूर करने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर संवेदक को ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि नल जल योजना के तहत कार्य को निर्धारित अवधि तक पूरा नहीं किए को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



