
BIHAR:- मधुबनी जिले में पत्रकार होने का हाकिमों पर धौंस जमा रहे सरकारी शिक्षक और कर्मी
पटना- 17 जुलाई। बिहार के मधुबनी जिले के कई प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों विभिन्न समाचार पत्र और सोशल साइट्स पर रिपोर्टिंग का कार्य करते हुए दोहरा लाभ उठा रहे हैं। ऐसे शिक्षक अपने विद्यालय में रिपोर्टर होने का धौस जमाने के साथ विद्यालय छोड़कर प्रखंड एवं जिला शिक्षा कार्यालय की विभागीय बैठक में भी नजर आते है। पत्रकार होने का धौंस पर विद्यालय से गायब रहना, इनकी आदत हो गई है। हालांकि यह हाल सिर्फ शिक्षा विभाग की नहीं है, बल्कि तालिमि मरकज टोला सेवकों,आवास सहायकों,लोहिया स्वच्छता अभियान कर्मी भी रिपोर्टर होने का दोहरा लाभ उठा रहे हैं।
इनके संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी इनके रिपोर्टर होने के झांसा में आ चुके है। ऐसे ही एक शिक्षक दूसरे प्रखंड में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के रुप में कार्य करते हुए मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के लिए सालों से एक दैनिक समाचार पत्र के लिए रिपोर्टिंग कर रहे है। इसी तरह मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड मुख्यालय में एक स्थानीय स्कुल के शिक्षक भी एक दैनिक समाचार पत्र के लिए रिपोर्टिंग कर रहे है। वहीं, मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के एक शिक्षक खजौली प्रखंड से एक दैनिक समाचार पत्र के लिए रिपोर्टिंग करते आ रहे है।
इसी तरह, मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड लोहिया स्वच्छता अभ्यिान में कार्यरत कर्मी खजौली से एक दैनिक समाचार पत्र के लिए संवाददाता के रूप में सालों से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मियों रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए विभाग के पदाधिकारियों पर धौंस जमाते है।
वहीं, विभागीय गोपनीयता को भंग करने से भी नहीं चूकते है। जानकारों का माने तो सरकारी विभागों में कार्यरत ऐसे रिपोर्टर का बिचौलियों के साथ तालमेल होता है। विभागीय डाटा बिचौलियों के हवाले कर नाजायज लाभ उठाते है।



