बिहार

MADHUBANI:- नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक कल, एमआरएफ सेंटर निर्माण को मिलेगी सहमति

मधुबनी- 08 जुलाई। कूड़े से आय बढ़ाने की दिशा में नगर निगम दो करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार रुपये की लागत से एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलटी) सेंटर की स्थापना करेगी। एमआरएफ निर्माण के लिए 9 जुलाई को नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बता दें कि बैठक में मुख्य रुप से तीन एजेंडा पर विचार-विमर्श के बाद आगे की प्रकिया पूरी की जाएगी। तीन एजेंडा में एक गत बैठक की संपुष्टि के अलावा दो महत्वपूर्ण एजेंडा में एमआरएफ की स्थापना और शहरी क्षेत्र से जलनिकासी के लिए 10 एचपी का 2 और 5 एचपी का 5 मोटर पंप खरीदने पर विचार-विमर्श किया जाना है।

बतादें कि एमआरएफ सेंटर में डोर टू डोर से एकत्रित कूड़ा की छटनी की जाएगी। इसके बाद हरे कचरे से प्राकृतिक तौर पर खाद (कंपोस्ट) बनाई जाएगी। इस खाद को किसानों को बेंचा जाएगा। यह खाद का उपयोग किसान और लोग अपने खेतों व बगीचों में करेंगे। जिससे फसलें बहुत अच्छी होगी। सेंटर परिसर में वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। कंपोस्ट बनाने के लिए प्रतिदिन कचरे से हरा कचरा छांटकर निकाला जाएगा। यह प्रकिया प्रतिदिन अपनाई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि कूड़ा से प्राप्त ठोस पदार्थों नीलामी कर बेचा जाएगा। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी। सेंटर में खाद प्रोसेसिंग उपकरण लगाई जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!