
भारत
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों और इंडिया गठबंधन के नेताओं का जताया आभार
नयी दिल्ली- 12 अक्टूबर। कांग्रेस नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों और इंडिया गठबंधन के नेताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि देश की जनता डरने वाली नहीं है और सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आंदोलन का समर्थन करने वाले करोड़ों लोगों को भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण था, क्योंकि इसके जरिए सरकार को यह संदेश दिया गया कि जनता को डराकर उसकी आवाज दबायी नहीं जा सकती।



