
MADHUBANI:- पानी की किल्लत से मचा हाहाकार, वार्ड 35 की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सैकड़ों घर नल जल योजना से वंचित
मधुबनी- 26 जून। नगर निगम के वार्डों में पानी की किल्लत से निजात मिलना मुश्किल लग रहा है। निगम प्रशासन की बेरुखी से वार्ड 35 के सैकड़ों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी के लिए हाहाकार मचा है। पानी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड के कदम चौक स्थित फर्स्ट लेयर वाले एक चापाकल पर लोगों की कतारें लगी रहती है। पानी के लिए धक्का-मुक्की होती रहती है। जलसंकट के बीच लोगों को जल मुहैया कराने में नगर निगम की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जलसंकट झेल रहे वार्ड 35 के कदम चौक हवाई अड्डा स्थित दर्जनभर महिलाओं ने बाल्टी लिए शुक्रवार को कदम चौक स्थित आक्रोश व्यक्त किया।
मौके पर सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि सुबह से ही पानी देने वाले सरकारी चापाकलों की तलाश में भटकने लगते है। पानी की किल्लत से होने वाली परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नल जल योजना के तहत मोहल्ला में घरों तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया नहीं कराई जा रही है।
वार्ड पार्षद कैलाश सहनी ने बताया कि वार्ड में 400 से अधिक घर नल जल योजना से वंचित है। वंचित घरों तक पाइपलाइन नहीं पहुंच पाया है। वार्ड में एक जलमीनार का निर्माण अब तक संभव हो सका है।उचित देखभाल के अभाव में वार्ड में विभिन्न जगहों पर पाइपलाइन से लीकेज की समस्या बनी रहती है। जिससे जलापूर्ति में समस्या आती रहती है। टूटे हुए पाइपलाइन से लीकेज के कारण जलापूर्ति के समय पानी की बर्बादी होती रहती है।
पार्षद ने बताया कि वार्ड में पानी की किल्लत दूर करने के दिशा में नगर निगम द्वारा अब तक मात्र दो सबमर्सिबल दिया गया है। वार्ड में फिलहाल पांच सबमर्सिबल की जरूरत है। दो साल पूर्व निगम की बोर्ड की बैठक में सभी वार्डों में पांच-पांच सबमर्सिबल देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वार्ड 35 में मात्र दो सबमर्सिबल गड़ा गया है। वार्ड में नए जलमीनार और छुटे हुए घरों तक पाइपलाइन का कार्य को लेकर नगर निगम द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है।
नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि वार्डों में नल जल योजना के तहत जलमीनार और पाइपलाइन निर्माण कार्य चल रहा है।



