बिहार

MADHUBANI: राजनगर के अरविंद पैलैस में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का होगा शुभारंभ : प्रो. महेंद्र लाल कर्ण

मधुबनी- 11 जून। जिले के राजनगर के अरविंद पैलैस में लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान द्वारा 30 दिवसीय हिन्दी नाट्यकार्यशाला आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने कहा है कि नाट्य कार्यशाला में आधुनिक हिन्दी साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चंद्र रचित ‘अंधेर नगरी’ नाटक प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा। इसका निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी अरविंद कुमार गुप्ता करेंगे।

नाटक का प्रदर्शन राजनगर के अरविंद पैलेस के साथ ही मधुबनी नगर भवन में भी किया जाएगा। 16 जून को कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। निबंधित लोगों का प्रतिभा परीक्षण 10 जून से अरविंद पैलेस राजनगर में शाम 4 से 7 बजे संध्या तक किया।प्रशिक्षण पूरी तरह नि: शुल्क होगा।चयनित कलाकारों को यात्रा भत्ता के रूप में निर्धारित राशि भी दी जाएगी। इस प्रसिद्ध हास्य व्यंग नाटक की रचना साल 1881 में की गई, जो वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। नाटक सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम है। नाटक के माध्यम से छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती, इसे विकसित करने के लिए अवसर की जरूरत होती है।

प्रो. कर्ण ने बताया कि प्रशिक्षक के रूप में जाने-माने रंगकर्मी व निर्देशक का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मधुबनी के साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मियों, विद्वान दर्शकों ने संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय रंग महोत्सव 29 व 30 मई को मधुबनी के नगर भवन में आयोजित नाट्य प्रस्तुति को काफी सराहा है। जिससे नाट्यकर्मी अति उत्साहित हैं। आवश्यक है कि मधुबनी में रंग गतिविधि निरंतर चलता रहना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button