
बिहार
MADHUBANI:- मॉडल स्कूल मलंगिया में शिक्षिका निकहत प्रवीण का चयन
मधुबनी- 05 जून। रहिका प्रखंड क्षेत्र के मलंगिया में नये मॉडल स्कूल के लिए हुए साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधर पर तैयार मेघा सूची का प्रकाशन जिला शिक्षा विभाग ने कर दिया। जहां मॉडल स्कुल मलंगिया में शिक्षिका निकहत प्रवीण का चयन हुआ। शिक्षिका निकहत प्रवीण दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी सह ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा बीएड शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह आरके कॉलेज मधुबनी के बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शहजाद मंजर की पत्नी है।
शिक्षिका निकहत प्रवीण के चयन पर उन्हे शुभकामना देने वालों में प्रो.मो.मोहसीन,प्रो.शषि भूषण कुमार, आकाशवाणी के पत्रकार आकिल हुसैन,प्रो. डा.मलगुब आलम, मो.गुलरेज,अधिवक्त सैफुल इस्लाम,मास्टर शआदत हसन मिन्टू,मास्टर खूर्शीद आलम आदि शामिल है।



