बिहार

MADHUBANI: सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए नामांकन की प्रकिया पूरी, समर्थकों में गहमा-गहमी

मधुबनी- 27 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए मतदान की प्रक्रिया के प्रथम चरण में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई है। स्थानीय डीआरडीए के सभागार में समिति सदस्य पद के लिए मतदान को लेकर पार्षदों के दो खेमा की ओर से 7-7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान वार्ड पार्षदगण—

नामांकन करने वालों के एक खेमा से प्रत्याशियों में वार्ड संख्या- 02 की पार्षद पार्वती कुमारी,वार्ड 7 के कविता झा,वार्ड 8 के बद्री नारायण राय,वार्ड 15 के रुमी देवी, वार्ड 24 के पार्षद जमील अंसारी, वार्ड के 36 के पार्षद निराला देवी, वार्ड 42 की पार्षद प्रभावती देवी शामिल है।

वहीं दूसरे खेमा से वार्ड 6 के पार्षद आशीष कुमार झा, वार्ड 20 के पार्षद राजेश मंडल, वार्ड 27 के रंजीत कुमार,वार्ड 28 के पार्षद सुनीता पूर्वे, वार्ड 32 के अनीसुर रहमान, वार्ड 35 के कैलाश सहनी और वार्ड 40 की पार्षद विभा देवी शामिल है। मतदान को लेकर डीआरडीए गेट के बाहर पर पार्षदों के परिजनों व समर्थकों की गहमा-गहमी बनी रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button