
MADHUBAN: 89 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
म्धुबनी- 26 मई। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भौआड़ा लाहोनगर एयरपोर्ट के पास छापेमारी कर एक तस्कर को 89 लीटर अवैध शराब के गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान स्थानीय सोनू साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामद खेप में विदेशी और नेपाली देसी शराब शामिल है। इसमें 36.5 लीटर बीयर,9 लीटर मैकडॉवेल्स विदेशी शराब और 43.5 लीटर सौरभ सोफी नेपाली देसी शराब बरामद की गई हैं।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शराब के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। छापेमारी टिम में एसआई मनोज कुमार,अशोक कुमार के अलावा पैंथर पुलिस शामिल थे।



