MADHUBANI: गंगा दशहरा पर भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा जानो मानो महोत्सव का शुभारंभ
मधुबनी- 24 मई। जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव स्थित जानो मानो महोत्सव का शुभारंभ आज गंगा दशहरा पर होगी। पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश शोभायात्रा में गांव की बड़ी संख्या में बालिकाएं,महिलाएं भाग लेंगे। 29 मई तक चलने वाले महोत्सव में सांस्कृतिक उत्सव,मेल का आयोजन किया जाएगा। मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएगा
। ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा ने बताया कि सालों से हरेक साल गंगा दशहरा पर जानो मानो महोत्सव मनाया जाता है। दो बहन जानो और मानो के नाम से प्रसिद्ध कछुआ गांव की प्राचीन तालाब कभी राहगीरों के लिए एक सुखद ठहराव के रूप में माना जाता रहा है। इस तालाब में स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। तालाब में स्नान करने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होता है। तालाब में स्नान से रोगों से निजात मिलता है।
श्री झा ने बताया कि तालाब को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मुहिम में लगे हुए है। जिलाधिकारी से भी आवश्यक पहल की मांग किया गया है। जानो मानो तालाब को पर्यटन स्थल बनाने के दिशा में सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। जल से लबालब प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को शीतलता प्रदान करने वाली इस तालाब के चहुंओर भिंडा निर्माण कराया जाना जरूरी है।
कछुआ ट्रस्ट के तत्वावधान में महोत्सव के संचालन में ट्रस्टी सह संस्थापक लीलाकांत झा, विवेकानंद झा, डा. संतोष झा, ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा, अध्यक्ष विजय शंकर झा मुन्ना, उपाध्यक्ष राजीव झा, गुणदेव कामत भरत ठाकुर, चंदन झा, शंभू ठाकुर, ललन ठाकुर, रवीन्द्र झा, अजय झा, अशोक मंडल, राजा बाबू, अजय ठाकुर, सौरभ झा, योगेन्द्र मुखिया, ललन कामत, दिवाकर मंडल नित्यानंद झा सहित अन्य जुटे है।



