
MADHUBANI:- पोल स्टार में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI पर कार्यशाला आयोजित, तीन प्रतिभागी जाएंगे पटना
मधुबनी- 23 मई। मधुबनी-रहिका सड़क मार्ग पर पोल स्टार स्कूल में सीबीएसई के निर्देशानुसार जिला स्तरीय डीएलडी (Computer & AI प्रयोग का जिला स्तरीय विवेचना) कार्यक्रम के तहत कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इंटरडिसिप्लिनरी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के अनेक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं ज्यूरी सदस्य डाइट नरार के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रतन, मिथिला स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. करुणाकर झा, मिथिला स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रो. डॉ. तौसीफअहमद, रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. राम श्रृंगार पांडेय, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा सहित अन्य ने संबोधित किया। पोल स्टार के निदेशक डॉ. कैलाश भारद्वाज, प्राचार्य डॉ. भारती झा ने अतिथियों को सम्मानित किया।कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों में से तीन उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सीबीएसई पटना भेजने का निर्णय लिया गया।
पटना में राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा कार्यशाला में मधुबनी जिले के अधिकतम सीबीएसई विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें एमएन झा, रिजनल सेकन्डेरी स्कूल, सुशीला एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, शारदा विद्यापीठ, सीएमपी स्कूल, माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल, डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल, संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल, मिथिला विद्यापीठ और पोल स्टार के शिक्षक शामिल हुए। सीबीएसई ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. भारती झा ने बताया किमधुबनी में इस प्रकार के चार और कार्यक्रम रिजनल सेकन्डेरी स्कूल, माउंट कारमेल, सुशीला एजुकेशन और मिथिला विद्यापीठ में आयोजित किए जाएंगे।



