
MADHUBANI:- नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में होंगे दो खेमा के 7-7 प्रत्याशी
मधुबनी- 23 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्यों की चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद अब दो खेमा में नजर आने लगे है। दोनों खेमा समिति के कुल 7 सदस्यों के लिए अपने-अपने स्तर से संभावित प्रत्याशियों का चयन को अंतिम रुप दे दिया है।जानकारों के मुताबिक एक खेमा से संभावित 7 सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं, दूसरा खेमा रविवार को बैठक में 7 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएगी। इस तरह समिति सदस्य पद के लिए पार्षदों का दो खेमा आमने-सामने होने से चुनाव दिलचस्प हो सकता है। बता दें कि समिति के कुल 7 सदस्यों के लिए एक खेमा एक निवर्तमान सदस्य और 6 नए चेहरा को तरजीह देने की बात बताई जा रही है। जबकि दूसरा खेमा 3 निवर्तमान सदस्य और 4 नए चेहरा को प्रत्याशी बनाने की रणनीति बनाई है।
दोनों खेमा अपने-अपने समर्थन में मोर्चा खोलते हुए अन्य पार्षदों से समर्थन के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बहरहाल, समिति सदस्य पद के लिए चुनाव को लेकर एक खेमा में निगम के अधिकांश पार्षदों की एकजुटता ने दूसरे खेमा की बेचैनी बढा दिया है। जानकारों का माने तो समिति के 7 सदस्यों के लिए दोनों खेमा से 7-7 प्रत्याशी हो सकते है। सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए मतदान 27 मई को डीआरडीए के सभागार में होगी।.समिति सदस्य के लिए पहली बार हो रहे मतदान के लिए पार्षदों में उत्साह देखा जा रहा है।चुनाव में अब तीन दिन बाकी होने से पार्षदों के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव काफी रोचक होने का कयास लगाए जा रहे है।



