
MADHUBANI:- राजद कार्यकर्ता के घर में घूसकर हमला की घटना की राज्य स्तरीय कमेटी ने की जांच
मधुबनी- 23 मई। राजनगर प्रखंड के केवलपट्टी मे पिछले दिनों राजद कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता हरेराम मंडल व उनके परिवार के साथ घर मे घुस कर मारपीट की घटना की जांच राजद की जांच कमेटी द्वारा किया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल द्वारा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता मे गठित कमेटी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच की गई।
जांच कमेटी में पार्टी के विधायक रणविजय साहू, वेणु यादव, राष्ट्रीय महाचिव, फैयाज आलम,हनुमान प्रसाद राउत राम बहादुर यादव, चुल्हाई कामत,प्रदेश महाचिव राम कुमार यादव, झंझारपुर जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजय यादव,जिप सदस्य रेजाउद्दीन शामिल थे। जांच के क्रम में सामने आया कि सरकारी योजना में हो रहे लूट को उजागर करने के चलते आरोपित पंचायत समिति सदस्य ने हरेराम मंडल के शिक्षिका पत्नी, पुत्र व उनके परिवार के अन्य लोगो के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध मे राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जांच कमेटी के अनुसार 6वें वित्त आयोग से दलान की स्वीकृति दी गई। इसका निर्माण अप्रैल तक होना था, जो अब तक नहीं हो सका हैं। दलान के लिए स्वीकृत जमीन का अंचल कार्यालय से अनापत्ति प्राप्त नहीं हुआ है। मछुआ सोसायटी से फर्जी अनापत्ति दिखाया गया है। आरोपित बिना लाईसेंस का सूद का कारोबार करता हैं। राजनीतिक पहुंच के बल पर गांव के गरीबों का भयादोन करता हैं।



