
बिहार के 5 हजार मुंशी को मिलेगा राजस्व मित्र का दर्जा, CM कार्यालय पहुंचा फाइल: अजय ठाकुर
मधुबनी- 23 मई। बिहार राजस्व पटवारी मुंशी संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि बिहार के 5 हजार से अधिक राजस्व मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा देने की प्रकिया अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि बिहार के सभी राजस्व कर्मचारियों को दशकों से जमीन संबंधी कार्यों का निष्पादन और राजस्व वसूली में सहयोग करने वाले मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा देने की मांग एक दशक से की जा रही थी। मांग को लेकर संघ द्वारा पूरे बिहार में लगातार आंदोलन किया जाता रहा है। बाद में सरकार द्वारा मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा दिये जाने का आश्वासन देते हुए कागजी प्रकिया शुरु की गई। आवश्यक कागजी प्रकिया अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिहार के मुंशियों की सूची सरकार को सौंप जा चुकी है।उन्होंने बताया कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा देने संबंधी निर्देश दिया गया था।
उन्होंने बताया कि साल 2018 में बिहार में 31 हजार 290 राजस्व कर्मचारी की बहाली की गई। बहाली में मुंशी को शामिल कर उसे राजस्व कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई थी। बाद में मुंशी को राजस्व मित्र का दर्जा देने पर सरकार से आश्वासन मिला था।



