
MADHUBANI:- कैटोला मठ की जमीन पर बसे दलित को बेदखल करना चाहती है भू-माफिया: माले
मधुबनी -23 मई। मधुबनी शहर से सटे कैटोला गांव में वर्षों से मठ की जमीन पर बसे दलित परिवार को फर्जी केवाला के आधार पर जमीन से बेदखल करना चाहती है।भू-माफियाओं का समूह गरीबों को उजाड़ना चाहता है। घटना को लेकर शनिवार को कैटोला गाछी में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाकपा माले के विधान पार्षद शशि यादव, मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण सहित अन्य ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि गरीबों के घर-घरारी पर बुलडोज़र सरकार और सरकार संरक्षित भू-माफियाओं ने चौतरफा हमला बोल दिया है। गरीबों की व्यापक एकजुटता के आधार पर प्रतिरोध की तैयारी करनी है। जिला में एक लाख गरीब परिवारों को इस अभियान से जोड़ना है।
एमएलसी शशि यादव ने कहा कि गरीब जागेगा, तभी भाजपा भागेगा महिलाओं ने लड़कर अपराधियों को भगाया है। जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि कैटोला की जमीन मठ की है। मठ की जमीन का केवाला फर्जी है।भू-माफियाओं का डटकर मुकाबला किया जाएगा। सभा को पूर्व मुखिया गणेश सिंह, माले नेता सिंहेश्वर पासवान, अशर्फी सदाय, लक्ष्मण पासवान, दिलीप राम सहित अन्य ने संबोधित किया।



