
MADHUBANI:- सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए पार्षद आशीष झा और कैलाश सहनी होंगे प्रत्याशी
मधुबनी- 23 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए 27 मई को होने वाले चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर दावेदारी करने वाले सामने आने लगे हैं। समिति के निवर्तमान सदस्य सह वार्ड 6 के पार्षद आशीष झा ने चुनाव मैदान में आने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए पहली बार चुनाव की प्रक्रिया सराहनीय है। पार्षद मतदान के माध्यम से समिति सदस्य का चयन करेंगे। समर्थन के लिए पार्षदों से संपर्क स्थापित कर रहे है। पार्षदों से काफी अपेक्षा है। बता दें कि समिति के निवर्तमान सदस्य सह वार्ड 35 के पार्षद कैलाश सहनी ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है।
पार्षद कैलाश सहनी ने बताया कि समिति सदस्य के प्रत्याशी बनने के लिए निगम के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों का समर्थन मिलने के आश्वासन पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। निगम के सभी पार्षदों से संपर्क स्थापित कर समिति के सभी सात सदस्यों के लिए सर्वसम्मति पार्षदों का चयन किया जाएगा। सशक्त स्थाई समिति के लिए स्वच्छ छवि के पार्षदों को होने से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहती है। समिति की बैठक में निगम क्षेत्र से जुड़े एजेंडो पर बारीकी से विचार रखने की जरूरत होती है। बिना पक्षपात के सभी वार्डों के लिए एक समान तरजीह दिया जता है।



