
बिहार
MADHUBANI: नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए मतदान 27 मई को होगी, सरगर्मी शुरु
मधुबनी- 20 मई। मधुबनी नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के निर्वाचन की नई तिथि जारी होने के साथ ही नगर निगम की रणनीति तेज हो गई है। राजनीतिक चहल-पहल भी बढ़ गई है। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए मतदान 27 मई को डीआरडीए के सभागार में होगी। इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा निगम के सभी 45 पार्षदों को दी गई है।
27 मई को नामांकन करने की अवधि सुबह 8 बजे सुबह 10:00 बजे तक। मतदान दोपहर 11:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। प्रमाण पत्र वितरण बाद शपथ ग्रहण होगी।



