
सुलतानगंज नप के मुख्य पार्षद के आश्रित को मिले एक करोड़ रुपये और नौकरी: पूर्व मंत्री
मधुबनी- 19 मई। पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद (सभापति) राजकुमार उर्फ गुड्डू के आश्रित को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपया मुआवजा और नगर परिषद में नौकरी दिया जाना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि 28 अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय में हुए गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार उर्फ गुड्डू की मौत 9 मई को इलाज के दौरान पटना में हो गया। राजकुमार उर्फ गुड्डू नगर निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि थे। उनकी मौत के बाद निश्चित रूप से उनके परिवार पर विपदा का पहाड टूट पड़ा है। ऐसी स्थिति में उनके आश्रित को बिहार सरकार द्वारा मुआवजा की राशि उपलब्ध करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकांश निकाय प्रतिनिधियों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है। समाज सेवा के मकसद से निकाय चुनाव के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सरकार से मिलने वाली राशि और सुविधा किसी से छीपी नहीं है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार को नए सिरे से निर्णय लिया जाना चाहिए।



